Bollywood News


कई साल बाद अजय दिखेंगे नेगेटिव किरदार में

कई साल बाद अजय दिखेंगे नेगेटिव किरदार में
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन कई साल बाद हमें फिर एक बार एक नेगेटिव किरदार निभाते दिखने वाले हैं. खबर है की अजय साउथ के सुपरस्टार अजीत की अगली फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिख्नेगे.

अजय जो की फ़िलहाल ओम राउत की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'तानाजी' में मशरूफ हैं जल्द ही अजित की आगामी फिल्म 'थाला 60' में 7 साल बाद एक नेगेटिव किरदार निभाते नज़र आएँगे. इससे पहले अजय फिल्म 'तेज़' में नेगेटिव किरदार में दिखे थे, साथ ही अमिताभ बच्चन - अक्षय कुमार की 2004 में आई 'खाकी' में भी अपनी नेगेटिव एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे.

बता दें की 'थाला 60' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसका निर्देशन करेंगे एच विनोत और निर्माता बोनी कपूर होंगे जिनकी बतौर प्रोड्यूसर पिछली साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'नेरर्कोंडा पारवई' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.

सुनने में आ रहा है की फिल्म के लिए अजित ने काफी वज़न भी घटाया है और वे 'थाला 60' में एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं. ऐसे में अजित और अजय के इस ऑनस्क्रीन चोर पुलिस के खेल को देखना साउथ और बॉलीवुड दोनों के फैन्स के लिए काफी रोमांचक होने वाला है.

'थाला 60' अजय देवगन की पहली तमिल फिल्म होगी. फ़िलहाल वे अपनी आगामी पीरियड ड्रामा 'तानाज' वे व्यस्त है जिसमे वे छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति 'तानाजी' का किरदार निभाते दिखेंगे. तानाजी में अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल भी कई साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन किया है ओम राउत द्वारा और निर्माता हैं भूषण कुमार व अजय देवगन. तानाजी अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load