Bollywood News


उत्सुकता बढ़ाता अयुश्मान के अगले प्रोजेक्ट का स्नीक - पीक विडियो!

उत्सुकता बढ़ाता अयुश्मान के अगले प्रोजेक्ट का स्नीक - पीक विडियो!
पिछले कुछ समय से आयुष्मान खुर्राना एक के बाद एक हिट फिल्मों से बॉलीवुड और दर्शकों की पहली पसंद बन गए हैं. 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो', 'अंधाधुन' और 'आर्टिकल 15' जैसी एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में डिलीवर कर चुके अयुश्मान का करियर फ़िलहाल बुलंदियों पर है.

आयुष्मान जल्द ही अपनी अगली फिल्म ड्रीम गर्ल में नुश्रत भरुचा और अन्नू कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं और फिल्म का लेटेस्ट गाना 'एक मुलाकात' भी सुपरहिट है ऐसे में आपकी एक्साइटमेंट बढाने के लिए आयुष्मान के अगले प्रोजेक्ट से 10 सेकंड का एक विडियो इन्टरनेट पर नज़र आ रहा है.

विडियो में आयुष्मान कहते नज़र आ रहे हैं 'मेरे घर चोर घुस आये और उसके बाद जो हुआ बहुत ही बुरा हुआ, खुद ही देख लो' जिसके बाद लिखा आता है 'कमिंग सून'. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ये विडियो ट्विटर पर साझा किया-



अब यह आयुष्मान की किसी अगली फिल्म का विडियो है या फिर कुछ और ये तो अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है लेकिन एक बात पक्की है इस विडियो के ज़रिये आयुष्मान अपने फैन्स की उत्सुकता बढाने में कामयाब ज़रूर होते नज़र आ रहे हैं जो कि कयास लगाने में व्यस्त हैं कि आखिर ये है क्या. .

फ़िलहाल आयुष्मान खुर्राना जल्द ही नुश्रत भरुचा संग उनकी अगली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में दिखेंगे जो की 13 सितम्बर को रिलिज़ होने वाली है. फिल्म का निर्देशन किया है राज शांडिल्य ने जिनकी यह डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म है.

End of content

No more pages to load