Bollywood News


शाहिद कपूर की 'जर्सी’ रीमेक में होंगी ये अदाकारा!

शाहिद कपूर की 'जर्सी’ रीमेक में होंगी ये अदाकारा!
बॉक्स ऑफिस पर 'कबीर सिंह' से धमाल मचाने वाले शाहिद कपूर फ़िलहाल कबीर सिंह के लिए मिली तारीफ और कामयाबी का आनंद उठा रहे हैं और इस बीच उनकी अगली फिल्म जर्सी को लेकर एक खबर सामने आई है.

शाहीद की अगली फिल्म जर्सी जो की इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक होगी इसके लिए अब तक एक अदाकारा की तलाश चल रही थी और सुनने में आया है की यह तलाश अब ख़त्म हो गयी है.

खबर है शाहिद की साथ फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस राष्मीका मंदाना का नाम फाइनल कर लिया गया है. सूत्रों की मानें तो फिल्म के मेकर्स नी काफी सोचने पर रश्मिका जो की कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार हैं उनके नाम पर सहमति बनायी है.



जर्सी के लिए शाहिद के साथ एक फ्रेश फेस की तलाश की जा रही थी और रश्मी इसके लिए परफेक्ट हैं क्यूंकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह रश्मी की डेब्यू फिल्म होगी और रश्मी ने भी इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है.

अब देखना यह है की इसकी औपचारिक घोषणा कब की जाती है. बता दें की तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' को डायरेक्ट किया था गौतम तिन्नामुरी ने. फिल्म ने 19 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट रही थी.

End of content

No more pages to load