Bollywood News


भारत के पहले एनबीए ख़िलाड़ी 'सतनाम सिंह' पर बनेगी फिल्म!

भारत के पहले एनबीए ख़िलाड़ी 'सतनाम सिंह' पर बनेगी फिल्म!
डिजिटल प्लेटफार्म ज़ी 5 जल्द ही भारत के पहले एनबीए प्लेयर सतनाम सिंह भामरा पर एक डिजिटल फिल्म बनाने की तयारी में है.

ज़ी 5 जो की एक ओं डिमांड विडियो प्लेटफार्म है अब तक विवादास्पद सीरीज 'करेंजित कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोनी' के साथ साथ और भी कई सीरीज और डिजिटल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं जल्द ही सतनाम सिंह की कहानी को दर्शकों के सामने लेंगे.

सतनाम सिंह भामरा एक इंडियन बास्केटबॉल प्रोफेशनल प्लेयर हैं जो की कनाडा की नेशनल बास्केटबॉल लीग के लिए सेंट जॉनस एज टीम की तरफ से खेलते हैं. सतनाम 2015 में एनबीए के लिए सेलेक्ट होने वाले पहले भारतीय बने जब उन्हें डलास मेवरिक्स की टीम में शामिल किया गया.

सतनाम हाई स्कूल में भी आईएमजी अकैडमी फ्लोरिडा के लिए खेल चुके हैं. उनका कद 7 फूट 2 इंच है और वज़न है 130 किलो, ऐसे में ये देखना रोमांचक होगा की सतनाम के अब तक के सफ़र पर आधारित इस इस डिजिटल फिल्म में उनका किरदार कौन निभाएगा.

फिल्म को लेकर जल्द ही बाकी घोषणाएं भी की जाएंगी. ये फिल्म हमें ज़ी 5 पर देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load