Bollywood News


जल्द शुरू होगी टाइगर श्रॉफ - श्रद्धा कपूर की ‘बागी 3’ की शूटिंग!

जल्द शुरू होगी टाइगर श्रॉफ - श्रद्धा कपूर की ‘बागी 3’ की शूटिंग!
श्रद्धा कपूर फ़िलहाल अपनी फिल्मों को लेकर खूब व्यस्त चल रही हैं, इतनी की वे इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं, पिछले 15 दिनों में श्रद्धा की 2 फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, प्रभास स्टारर साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' जो की 350 करोड़ रूपए के विशालकाय बजट पर बनी थी मगर उस हिसाब से कमाई नहीं कर पायी इस ज़ख्म पर जल्द ही मलहम लगाने श्रद्धा की अगली फिल्म 'छिछोरे' रिलीज़ हो गयी. नितेश तिवारी की फिल्म में श्रद्धा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखीं.

फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद भी आई है और बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई भी कर रही है. ऐसे में श्रद्धा के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी आ गयी है. खबर है की श्रद्धा अब छिछोरे से भी फ्री हो गयी हैं और उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए तयारी भी शुरू कर दी है जो की 'बागी' फिल्म सीरीज की अगली फिल्म 'बागी 3' होगी.

बता दें की सब्बीर खान के निर्देशन में बनी 2016 में आई फिल्म 'बागी' में श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे और फिल्म सुपरहिट भी रही थी. इसके दूसरे पार्ट में श्रद्धा की जगह दिशा पाटनी को कास्ट किया गया था मगर तीसरे पार्ट में एक बार फिर फिल्म में श्रद्धा की वापसी होने वाली है, यह खबर श्रद्धा ने खुद अपने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी के ज़रिये फैन्स को बतायी-


श्रद्धा ने लिखा की फिल्म के लिए उन्होंने तयारी शुरू कर दी है और कुछ ही दिनों में बागी 3 का शूट भी शुरू किया जाएगा, साथ ही श्रद्धा ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नडीआडवाला, डायरेक्टर अहमद खान, राइटर फरहद सामजी और अपने को स्टार टाइगर श्रॉफ को टैग भी किया.

टाइगर और श्रद्धा की सुपरहिट जोड़ी फैन्स को 4 साल बाद फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है, हिसाब लगाया जाए तो फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज़ हो सकती है. टाइगर श्रॉफ जल्द ही ऋतिक रोशन और वानी कपूर के साथ उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' में नज़र आएँगे जो की 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load