Bollywood News


आयुष्मान खुराना और 'ड्रीम गर्ल' की टीम ने एक अनोखी 'म्यूजिकल नाईट' के साथ जीता सबका दिल!

फिल्म "ड्रीम गर्ल" को प्रमोट करने के लिए मुंबई के बांद्रा में शनिवार की रात एक 'म्यूजिकल नाईट' का आयोजन किया गया था, जहाँ मुख्य कास्ट आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा और निर्देशक राज शांडिल्य के साथ कुछ ऐसे सिंगर्स सुर से सुर मिलाते हुए नज़र आये जो स्त्री एवं पुरुष दोनों ही आवाज़ में सुर लगाने में माहिर है।

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल के ट्रेलर और इसके गानों को जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और ऐसे में दर्शकों के बीच अधिक उत्साह बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने बीते दिन एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया था। म्यूजिकल शो में सबसे दिलचस्प हिस्सा यहाँ ऐसे गायकों की मौजूदगी थी जो स्त्री एवं पुरुष दोनों की आवाज़ में गा सकते है, ठीक उसी तरह जिस तरह फ़िल्म में आयुष्मान का किरदार है जो लड़का और लड़की दोनों आवाज़ में बात करना बखूबी जानता है।


इस खूबसूरत शाम में गायकों ने फिल्म के सभी गानों पर जमकर परफॉर्म किया, जबकि फ़िल्म की स्टारकास्ट वहाँ उपस्थित मेहमानों के साथ इस सुरीली शाम का आनंद लेते हुए नज़र आई।


फिल्म के विषय और आयुष्मान के किरदार को ध्यान में रखते हुए, निर्माता फिल्म के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

फ़िल्म में सुपरस्टार एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए तैयार है, जो लोकल ड्रामा के लिए लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आत्मविश्वास ऐसा जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाएगा! अपने इसी पेशे के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल जाती है, जहाँ उन्हें रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज़ में बात करने की आवश्यकता होती है। कुछ ही समय में, पूजा की आवाज़ पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज़ को अपना दिल दे बैठता है!

ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। "ड्रीम गर्ल" 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

End of content

No more pages to load