Bollywood News


ब्राइड्स मैगज़ीन के कवर पर दिखा जाह्न्वी का ग्लैमरस अवतार!

ब्राइड्स मैगज़ीन के कवर पर दिखा जाह्न्वी का ग्लैमरस अवतार!
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्न्वी कपूर आज बॉलीवुड की ए लिस्ट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. सिर्फ एक फिल्म के बाद जाह्न्वी का कद बॉलीवुड की किसी बड़ी अद्कारा से कम नहीं है.

बॉलीवुड कलाकार बड़ी - बड़ी मैगज़ीन के कवर्स की शोभा बढाते रहते हैं और ऐसे में जाह्न्वी कपूर भी पीछे नहीं हैं. जाह्न्वी का डेब्यू मैगज़ीन कवर उनकी फिल्म धड़क के रिलीज़ होने से भी पहले हो गया था, जी हाँ, जून 2018 में जान्हवी 'वोग' मैगज़ीन के कवर पर अपने खूबसूरत अवतार में नज़र आई थी और अब एक बार फिर जाह्न्वी एक मशहूर मैगज़ीन के कवर पर छा गयी हैं.

बात हो रही हैं जाह्न्वी के 'ब्राइड्स मैगज़ीन' के कवर शूट की, जिसमे जान्हवी ने सिर्फ खूबसूरत बल्कि एक ग्लैमरस ब्राइड के अवतार में नज़र आ रही हैं. पिंक गाउन में जाह्न्वी पर्पल ग्लव्स पहने बेहद आकर्षक दिख रही हैं और उनके एक्स्प्रेशंस भी कमाल के हैं. जान्हवी ने मैगज़ीन का कवर फोटोशूट इन्स्टाग्राम अपर फैन्स के साथ शेयर किया-



जहान्वी की मैगज़ीन कवर में पहनी ड्रेस, फैशन डिज़ाइनर्स शांतनु और निखिल द्वारा डिजाईन की गयी है. फिल्मों की बात करें तो जान्हवी भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन आधारित फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नज़र आएंगी जिसके पोस्टर्स भी कुछ दिन पहले जारी किये गए थे और दर्शकों को बेहद पसंद भी आये थे. फिल्म का निर्देशन का रहे हैं शरण शमर और यह रिलीज़ होगी अगले साल 13 मार्च को.

End of content

No more pages to load