Bollywood News


ये रहा आनन्या पाण्डेय - ईशान खट्टर की 'खाली - पीली' का विलन

ये रहा आनन्या पाण्डेय - ईशान खट्टर की 'खाली - पीली' का विलन
कुछ दिन पहले आनन्या पाण्डेय और ईशान खट्टर की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'खाली पीली' का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था जिसमे दोनों एक साथ काफी हॉट लग रहे थे और दोनों की केमिस्ट्री भी बढ़िया लग रही है.

इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में आनन्या और ईशान के साथ - साथ उनके के प्यार में खलल डालने का काम कौन करेगा ये भी अब हमें पता चल गया है, जी हाँ. खबर है की 'कमांडो' में 'एके 74' का किरदार निभा चुके 'जयदीप अहलावत' इस फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे. जयदीप इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'गब्बर इज़ बैक' और अलिया भट्ट के साथ 'राज़ी' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है.



खाली - पीली एक रोमांटिक एक्शन फिल्म होगी, जो कहानी होगी 'विक्रम' यानी ईशान और 'आयेशा' यानी आनन्या की जो कि एक रात मिलते है और दोनों को प्यार हो जाता है. फिल्म में ईशान और आनान्या पहली बार एक साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं.

'खाली - पीली' को डायरेक्ट कर रहे हैं मकबूल खान और प्रोड्यूस करेंगे 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास ज़फर और जी स्टूडियोज. फिल्म का म्यूजिक दिया है विशाल - शेखर ने और यह रिलीज़ होगी अगले साल 12 जून को.

End of content

No more pages to load