Bollywood News


आनान्या पाण्डेय - इशान खट्टर की 'खाली - पीली' की शूटिंग स्टार्ट

आनान्या पाण्डेय - इशान खट्टर की 'खाली - पीली' की शूटिंग स्टार्ट
ईशान खट्टर और आनन्या पाण्डेय की फ्रेश जोड़ी आपको एंटरटेन करने के लिए जल्द ही मकबूल खान के निर्देशन में बनी रही रोमांटिक एक्शन फिल्म, 'खाली - पीली' के ज़रिये सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है.

कुछ दिन पहले फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया था जिसे फैन्स का तगड़ा रेस्पौन्स मिला था.. तस्वीर में ईशान और आनन्या की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ़ झलक रही है जिसे देख कर दर्शक फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और अब आखिरकार फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी है, ईशान खट्टर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के ज़रिये फैन्स को इस बात की जानकारी दी, देखिये -



'खाली - पीली' एक टपोरी लड़के और हाई क्लास लड़की की कहानी है जो की आधी रात को मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है. इशान और आनन्या की कहानी में विलन के रूप में दिखेंगे, 'कमांडो' और 'राज़ी' जैसी फिल्मों से फैन्स को इम्प्रेस करने वाले एक्टर जयदीप अहलावत.

फिल्म को डायरेक्ट करेंगे मकबूल खान और प्रोड्यूसकिया जाएगा जी स्टूडियोज और अली अब्ब्बस ज़फर द्वारा. 'खाली - पीली', हमें अगले साल 12 जून को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load