Bollywood News


पीएम् मोदी ने की 'कुली नंबर 1' टीम के प्लास्टिक फ्री होने की तारीफ

पीएम् मोदी ने की 'कुली नंबर 1' टीम के प्लास्टिक फ्री होने की तारीफ
वरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही हमें 1995 की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में राजू और मालती के अवतार में दिखने वाले हैं मगर, सिर्फ यही बात नहीं है जिससे यह फिल्म चर्चा में है एक और ख़ास वजह भी है इसकी.

हाल ही में कुली नंबर के सेट्स को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और उनकी बहन हनी ने ये सुझाव दिया था की टीम के सभी सदस्य स्टील की बोतलों में अपने लिए पानी लेकर आएँगे ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम किया जा सके. पर्यावरण को सुरक्षित रखने के इस छोटे से कदम की सराहना भी हुई थी और अब खुद पीएम मोदी ने भी इस कदम की प्रशंसा की है.

जी, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुली नंबर 1 की टीम के इस कदम की सराहना करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कुली नंबर 1 की टीम का बेहतरीन कदम! भारत को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के फिल्म जगत ये इस योगदान को देख कर ख़ुशी हुई'.



भाई छोटे - छोटे क़दमों से ही बड़ा सफ़र तय होता है, ऐसे में कुली नंबर की टीम के इस कदम की सराहना तो बनती है. बता दें कुलीर नंबर 1 में वरुण धवन और सारा अली खान के साथ - साथ परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी नज़र आएँगे. फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load