Bollywood News


'बागी 3' की शूटिंग आज से हुई शुरू

'बागी 3' की शूटिंग आज से हुई शुरू
'बागी' सीरीज की दोनों फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं फिल्म की अगली इनस्टॉलमेंट 'बागी 3' का, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गयी है.

बागी के तीसरे पार्ट में भी टाइगर श्रॉफ ,'रॉनी' के किरदार में नज़र आएँगे साथ ही इस बार फिल्म में टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएंगी और इसके अलावा रितेश देशमुख भी फिल्म में टाइगर के भाई के किरदार में नज़र आएँगे जिसकी वजह से दर्शक और उत्साहित हैं.

बागी 3 की शूटिंग का पहला स्केड्यूल आज से शुरू हो गया है और अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा. फिल्म की शुरूआती शूटिंग मुंबई में होगी जिसके बाद भारत के विभिन्न शहरों में और विदेश में भी कुछ लोकेशंस पर भी फिल्म शूट होगी जिनमे सर्बिआ और जोर्जिया जैसे देश शामिल हैं.

View this post on Instagram

I think i'll just swim home today... 🐠🐠

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



इस बार हमें पिछली दोनों फिल्मों से भी दुगना एक्शन और थ्रिल देखने को मिलने वाला है. टाइगर ने इसके लिए 'कलारिपयुट्टू', 'कुंग फु', 'किक बॉक्सिंग' और 'मुय थाई' जैसी कलाएं भी सीखी हैं. बागी 3 को डायरेक्ट करेंगे अहमद खान और निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला. फिल्म अगले साल 3 मार्च को रिलीज़ होगी.

टाइगर जल्द ही ऋतिक रोशन और वानी कपूर के साथ उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है सिद्दार्थ आनंद ने और निर्माता हैं यशराज फिल्म्स. 'वॉर', 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load