Bollywood News


रजनीकांत की 'दरबार' से उनका लुक हैरान देगा आपको!

रजनीकांत की 'दरबार' से उनका लुक हैरान देगा आपको!
सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी एक्शन फिल्म 'दरबार' से थालाईवा का नया पोस्टर जारी किया गया है और पोस्टर में रजनीकांत का अग्ग्रेस्सिव लुक देख कर उनके फैन्स की एक्साइटमेंट ज़रूर बढ़ने वाली है.

पोस्टर में रजनीकांत एक दम रॉ लुक में गुस्से में नज़र आ रहे हैं, जिसे देख कर लगता है फिल्म में रजनीकांत का ज़बरदस्त एक्शन से भरा अवतार देखने को मिलेगा. पोस्टर से लगता है की रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी काम किया है जो की साफ़ दिखाई दे रहा है.

बता दें की 'दरबार' एक एक्शन - थ्रिलर फिल्म है जिसे घाजिनी जैसी फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत की लीडिंग लेडी होंगी नयनतारा और साथ ही दोनों के साथ सुनील शेट्टी, निवेथा थॉमस, योगी बाबु, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह, थाम्बी रमैया और दलीप ताहिल भी नज़र आएँगे.

ए आर मुरुगदास की फिल्म होने की वजह से एक बात तो पक्की है की फिल्म में एक्शन और ड्रामा बढ़िया देखने को मिलेगा. फिल्म को प्रोड्यूस किया है रजनीकांत की फिल्म '2.0' के ही प्रोड्यूसर 'ए सुबस्करण' द्वारा. आप भी अगर फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं तो बता दें की 'दरबार' अगले साल 14 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load