Bollywood News


विकी कौशल - भूमि पेड्नेकर की 'भूत' पार्ट 1' का डरावना पोस्टर

विकी कौशल - भूमि पेड्नेकर की 'भूत' पार्ट 1' का डरावना पोस्टर
विकी कौशल, 'उरी द सुर्जिकल स्ट्राइक' के बाद, सिल्वर स्क्रीन पर आपके लिए कुछ नया और अलग लेकर आने के लिए तैयार हैं. और यही देखने को मिल रहा है उनकी अगली हॉरर फिल्म 'भूत' पार्ट 1: द हौंटेड शिप' के नए पोस्टर में.

भूत पार्ट 1 एक हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी आधारित है एक पुराने खली पड़े शिप पर जो की भूतिया है और इस पर एक कपल यानी विकी कौशल और भूमि पेड्नेकर फंस जाते हैं, यह फिल्म मुंबई में घटित एक सत्य घटना से प्रेरित है. इसके नए पोस्टर में विकी पानी में डूबते नज़र आ रहे हैं, वे बाहर निकलने की कोशिश करते दिख रहे हैं और उनके पीछे नज़र आ रहा है एक डरावना भूत जिसने उन्हें जकड़ा हुआ है. पोस्टर, विकी ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया-



पोस्टर देख कर लग रहा है इस फिल्म से बॉलीवुड का हॉरर जौनर शायद एक अलग लेवल पर जाने के तैयार है. बता दें की फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ दिन पहले विकी को उनके जबड़े पर गंभीर चोट भी लग गयी थी जिसके लिए उन्हें 13 टाँके भी लगे थे, मगर अब वे पूरी तरह ठीक है और फिल्म की शूटिंग भी ख़तम कर चुके हैं.

भूत पार्ट 1 को डायरेक्ट किया है भानु प्रताप सिंह ने और निर्माता हैं हीरू यश जोहर, करण जोहर, अपूर्व मेहता और शशांक खैतान, फिल्म 15 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load