Bollywood News


सुशांत - श्रद्धा की 'छिछोरे' चली 100 करोड़ की राह पर!

सुशांत - श्रद्धा की 'छिछोरे' चली 100 करोड़ की राह पर!
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ने का नाम नहीं ले रही है, पहले हफ्ते ज़बरदस्त कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए दमदार बिज़नस किया है.

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर छिछोरे ने पहले हफ्ते कुल 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शुक्रवार को अयुश्मान खुर्राना की ड्रीम गर्ल के रिलीज़ होने के बाद यह लगा था फिल्म की रफ़्तार अब थोड़ी धीमी पड़नी चाहिए मगर ऐसा होता नज़र आ नही रहा है.

छिछोरे ने दूसरे शुक्रवार को 5.34 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार और रविवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ रुपये की कमाई कर के दूसरे वीकेंड कुल 25.23 करोड़ रूपए कमा लिए हैं. फिल्म की कमाई का टोटल आंकड़ा अब 94.06 करोड़ रुपये पहुँच गया है और जल्द ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.



ड्रीम गर्ल जैसी बड़ी फिल्म जिसे दर्शकों का बहुत बढ़िया रेस्पौन्स मिल रहा है उसके आने के बाद भी यह प्रदर्शन नितेश तिवारी की डायरेक्शन और फिल्म के कंटेंट का ही कमाल है, और कंटेंट से ऊपर आज दर्शकों के लिए कुछ नहीं है.

बता दें की छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ ही वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलिशेट्टी, तुषार पाण्डेय, सहर्ष कुमार और प्रतीक बब्बर ने भी अहम् किरदार निभाये हैं.

End of content

No more pages to load