Bollywood News


रणबीर कपूर और कटरीना कैफ फिर करेंगे साथ काम!

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ फिर करेंगे साथ काम!
बॉलीवुड के एक वक़्त के पॉवर कपल रहे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ आज भले ही साथ न हों, मगर उनके फैन्स उन्हें फिर एक बार साथ देखने के लिए बेकरार हैं.

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की डेटिंग के चर्चे प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' से शुरू हुए थे और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी के बाद कन्फर्म हो आया था की दोनों डेट कर रहे हैं. दोनों काफी समय तक लिव इन रेलाशनशिप में भी रहे, जिस करण इनके फैन्स इंतज़ार कर रहे थे की ये दोनों आखिर कब शादी करेंगे.

मगर फैन्स के लिए शॉकिंग खबर आई जब दोनों ने 2016 में आपस में ब्रेक उप कर लिया, इसकी एक वजह ये भी मानी जा रही थी की रणबीर के परिवार को एक हिन्दुस्तानी बहु चाहिए और कटरीना इस पैमाने पर खरी नहीं उतरती.

मगर दोनों के फैन्स के लिए आखिरकार एक गुड न्यूज़ आ ही गयी है और वो ये है की रणबीर कपूर और कटरीना कैफ जल्द ही फिर एक साथ काम करते नज़र आने वाले हैं. जी, लेकिन ये काम किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड में करने वाले हैं.

सुनने में आ रहा है की दोनों जल्द ही एक साथ एक मोबाइल ब्रांड की एड में नज़र आएँगे, इस एड में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह भी दोनों के साथ दिखेंगे. गौर तलब है की रणबीर और कतिना आखिरी बार, अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक दुसरे के साथ रोमांस करते नज़र आये थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ख़ास प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी.

End of content

No more pages to load