Bollywood News


रणबीर और कटरीना फिर दिखे स्क्रीन पर एक साथ, देखिये

रणबीर और कटरीना फिर दिखे स्क्रीन पर एक साथ, देखिये
कल ही खबर आई थी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ जो की एक वक़्त पर बॉलीवुड की मोस्ट फेमस और चर्चित कपल थे, एक बार फिर अपनी आखिरी फिल्म 'जग्गा जासूस' के बाद एक साथ दिखने के लिए तैयार हैं.

लेकिन इस बार दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड के विडियो में साथ नज़र आएँगे और साथ में दिखेंगे सिंगर और रैपर बादशाह भी, और हमारी ये खबर एक दम सच साबित होती दिखाई दी है.

कल शाम को ही कटरीना कैफ ने अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर ये एड पोस्ट कर दी जिसमे वे रणबीर कपूर और बादशाह एक साथ नज़र आ रहे हैं. एड एक मोबाइल ब्रांड का है जिसमे कटरीना कैफ और बादशाह एक दुकान के बाहर खड़े होकर ललचाती आँखों से एक बर्थडे केक को देखते नज़र आ रहे हैं, तभी उनके पीछे खड़े रणबीर अपना फ़ोन निकालते हैं और फ़ोन के पावरफुल कैमरा को दर्शाते हुए उससे ज़ूम करके मैजिकली केक को उनके सामने ले आते हैं ऐसा ही कुछ बाद में कटरीना भी करती नज़र आती हैं.



एड फनी है और रणबीर और बादशाह इसमें कटरीना के साथ शरारत करते भी नज़र आते हैं. ये पहली बार है जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक साथ एक एड में नज़र आये हैं. बता दें की रणबीर और कटरीना लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में थे मगर 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

फ़िलहाल रणबीर हमें फ़िल्मी परदे पर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएँगे जो की अगले साल देखने को मिलेगी और कटरीना कैफ हमें रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ 9 साल बाद फिर काम करती दिखेंगी. फिल्म अगले साल 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load