Bollywood News


अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म, 'द बिग बुल' की शूटिंग शुरू

अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म, 'द बिग बुल' की शूटिंग शुरू
अनुराग कश्यप की 'मन्मर्ज़ियाँ' में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ बटोरने वाले जूनियर बच्चन एक बार फिर हमें फ़िल्मी परदे पर एक नए अवतार में एंटरटेन करने के लिए तैयार हो गए हैं और फिल्म का नाम है 'द बिग बुल'.

द बिग बुल, एक फाइनेंशिअल क्राइम - ड्रामा फिल्म होगी जिसमे अभिषेक उनकी 2007 की सुपरहिट फिल्म 'गुरु' के बाद, फिर से हमें एक बिजनेसमैन के किरदार में नज़र आने वाले हैं. खबर है की यह फिल्म भारतीय स्टॉक मार्किट में 1990 से 2000 के बीच हुई सत्य घटनाओं पर आधारित है जिसमे हर्षद मेहता का बहुत बड़ा हाथ था.

फिल्म में अभिषेक के साथ लीड रोल में दिखेंगी अभिनेत्री इलिआना डी क्रूज़ जिनके साथ अभिषेक पहली बार काम करते नज़र आने वाले हैं, इसका निर्देशन करेंगे कुकी गुलाटी और फिल्म रिलीज़ होगी अगले साल. फिल्म का पोस्टर देख कर तो यही लगता है की यह काफी रोमांचक होने वाली है. अभिषेक ने 'द बिग बुल' का फर्स्ट लुक इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये-



एक ख़ास बात ये भी है की इस फिल्म को अजय देवगन, अपने होम प्रोडक्शन बैनर 'अजय देवगन फिल्म्स' से ज़रिये प्रोड्यूस करने वाले हैं. 'ज़मीन', 'युवा' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में पहले भी एक साथ काम चुके हैं अभिषेक और अजय इस फिल्म पर फिर साथ काम कर रहे हैं, हालांकि अजय फिल्म में नज़र नही आएँगे.

हालांकि अभिषेक ने पिछले साल आई हॉलीवुड फिल्म 'मोग्ली: लीजेंड ऑफ़ द जंगल' के हिंदी वर्ज़न में बघीरा की अव्वाज़ दी थी मगर बतौर एक्टर अभिषेक की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'मनमर्जियां' थी जिसमे वे तापसी पन्नू और विकी कौशल के साथ नज़र आये थे.

End of content

No more pages to load