Bollywood News


'गाडी में आना है हमारे साथ': जाह्न्वी के सेंस ऑफ़ ह्यूमर के दीवाने हुए फैन्स

बॉलीवुड के स्टार्स ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ पत्रकारों से बच सकें, वे जहाँ भी जाएँ फोटोग्राफर्स उनके पीछे रहते हैं की कब उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने को मिल जाए. ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में बॉलीवुड की नयी नवेली स्टार, जाह्न्वी कपूर के साथ.

जाह्न्वी का एक विडियो सामने आ रहा है जिसमे वह सैलून से अपनी एक मित्र के साथ निकलती नज़र आ रही हैं, वे जैसे ही बाहर निकलती हैं, पत्रकार उनकी तस्वीरें खींचना शुरु कर देते हैं और एक पत्रकार तो उनके गाडी में बैठने तक उनके पीछे - पीछे चल रहा है जिस पर जान्हवी ने अपनी कार में बैठने से पहले तंज कस दिया.

पत्रकार जाह्न्वी के गाडी में बैठने तस्वीरें लेता रहा और इस कारण जाह्न्वी ने भी गाडी में बैठने से पहले उससे मजाकिया अंदाज़ में पूछ ही लिया, 'गाडी में आना है हमारे साथ?' जिस पर पत्रकार साहब भी हंस पड़े और जवाब में कहा 'नहीं मैडम, थैंक यू'. ये पूरा विडियो इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है देखिये -



बता दें की जाह्न्वी यहाँ अपनी एक दोस्त के साथ आई थी जो की पत्रकारों के कारण छुपती और जाह्न्वी के पीछे चलती रही, जाह्न्वी उनसे पूछती भी नज़र आ रही है 'तुम मेरे पीछे क्यूँ चल रही हो?'

विडियो में जाह्न्वी के जवाब और उनके सेंस ऑफ़ ह्यूमर की ख़ूब तारीफ हो रही है. बता दें की जाह्न्वी जल्द ही हमें जल्द ही 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नज़र आएंगी जो की भारत की पहली महिला एयर फाॅर्स पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िन्दगी पर आधारित है.

शरण शर्मा के निर्देशन में बन हरी इस फिल्म में जाह्न्वी के साथ पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह और मानव विज भी नज़र आएँगे, फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज़ होगी. इसके अलावा जाह्न्वी हमें करण जोहर की 'दोस्ताना 2 और 'तख़्त' में भी नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load