Bollywood News


केबीसी में रामायण के सवाल का जाब न दे पाने पर सोनाक्षी हुई ट्रोल!

केबीसी में रामायण के सवाल का जाब न दे पाने पर सोनाक्षी हुई ट्रोल!
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में गयी थी, जहाँ उनसे अमिताभ बच्चन ने रामायण से जुड़ा एक सीधा और आसान सा सवाल किया जिसका जवाब शायद कोई बच्चा भी आसानी से दे देता, मगर सोनाक्षी इस सवाल का जवाब देने में नाकाम रही और उन्हें एक लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा जिसके बाद उन्हें ख़ूब ट्रोल किया जा रहा है.

बता दें की सोनाक्षी से केबीसी में पूछा गया की रामायण में हनुमान जी लंका से संजीवनी बूटी किसके लिए लेने गए थे, अब हिंदुस्तान के कई बच्चे भी इसका जवाब बिना कोई आप्शन सुने दे देंगे, मगर सोनाक्षी नहीं दे पायी, चलिए यहाँ भी कोई बात नहीं होती मगर ट्रोल आर्मी इसलिए एक्टिवेट हो गयी क्यूंकि सोनाक्षी का रामायण से बहुत ही गहरा नाता है.

सोनाक्षी के पिता का नाम है शत्रुघ्न, उनके भाइयों के नाम है लव और कुश, उनके चाचा और ताया का नाम है राम, भरत और लक्ष्मण, और तो और उनके घर का नाम है 'रामायण' और इन सब के बाद भी जब सोनाक्षी इस छोटे से सवाल का जवाब नहीं दे पायी तो ट्रोल आर्मी ऐसी एक्टिवेट हुई की ट्विटर पर #YoSonakshiSoDumb ट्रेंड करने लग गया और लोगों ने सोनाक्षी पर मीम्स की झड़ी लगा दी, देखिये -











सोनाक्षी ने भी इन ट्रोल्स के जवाब में ट्वीट करते हुए ट्रोल आर्मी पर कटाक्ष किया और कहा की उन्हें बचपन में स्कूल में पढाई गयी और भी कई बातें याद नहीं, उन परे भी मीम्स बनाइये -



और सोनाक्षी के इस ट्वीट को सर आँखों पर लेते हुए इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें और ज्यादा ट्रोल करना शुरु कर दिया -





गौरतलब है की हाल ही में आई इसरो के मार्स मिशन पर आधारित फिल्म 'मिसिसों मंगल' में सोनाख्सी एक इंटेलीजेंट साइंटिस्ट का किरदार में नज़र आई थी और इस बात को लेकर भी सोनाक्षी का ख़ूब मजाक बनाया जा रहा है.

सोनाक्षी हमें जल्द ही सलमान खान के साथ एक बार फिर दबंग 3 में नज़र आएंगी. फिल्म का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और निर्माता हैं सलमान खान, अरबाज़ खान और निखिल द्विवेदी.

End of content

No more pages to load