Bollywood News


'बाग़ी 3' में हुई अंकिता लोखंडे की एंट्री!

'बाग़ी 3' में हुई अंकिता लोखंडे की एंट्री!
बाग़ी और बाग़ी 2 के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही हमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी एक बार फिर एक साथ नज़र आने के लिए तैयार है और इस बीच फिल्म से जुडी एक और एक्साइटिंग खबर सामने आ रही है.

कंगना रानौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में 'झलकारीबाई' के किरदार से अपने लिए तारीफ बटोरने वाली अदाकारा अंकिता लोखंडे भी, हमें बाग़ी 3 में नज़र आएंगी. अंकिता ने हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट को जॉइन किया है और वे फिल्म में एक अहम् किरदार निभात्ते हुए दिखेंगी.

View this post on Instagram

Heart eyes ❤️🙀☠️😉

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on



'पवित्र रिश्ता' और 'झलक दिखला जा सीजन 4' से अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता ने बॉलीवुड में फिल्म 'मणिकर्णिका' से कदम रखा था. बाग़ी 3, अंकिता की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी जिसमे वे टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी.

बाग़ी 3 का निर्देशन भी 'बाग़ी 2' बनाने वाले अहमद खान ही करेंगे, बतौर डायरेक्टर यह अहमद की तीसरी फिल्म होगी. बाग़ी 3 के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज. फिल्म हमें अगले साल 6 मार्च को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load