Bollywood News


संजय दत्त के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे धोनी?

संजय दत्त के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे धोनी?
भारत के वर्ल्ड कप विन्निंग कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वैसे तो हमें कई तरह की एड और फोटोशूट में अक्सर नज़र आते रहते हैं मगर अब खबर आ रही है की धोनी जल्द ही हमें एक बॉलीवुड फिल्म में भी नज़र आने के लिए तैयार हैं.

जी, हाल ही में सामने आ रही ख़बरों के मुताबिक, धोनी, संजय दत्त के साथ एक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने की तयारी में हैं. फिल्म का नाम होगा 'डॉगहाउस' और इसे प्रोड्यूस किया जाएगा वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले.

View this post on Instagram

Perfect weather and surroundings to play golf

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on



समीर कार्निक इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं जो की 3 हारे हुए लोगों की कहानी होगी. फिल्म में संजय दत्त और धोनी के अलावा और भी कई बड़े कलाकार हमें देखने को मिल सकते हैं जिन के नामों पर फ़िलहाल निर्माता विचार कर रहे हैं.

इन नामों में इमरान हाश्मी, सुनील शेट्टी, आर माधवन शामिल हैं. बात करें एम् एस धोनी की तो वे हमें फिल्म में एक कैमिया रोल में नज़र आ सकते हैं. पद्मावत में मालिक काफूर के किरदार में अपनी छाप छोड़ने वाले जिम सर्भ इस फिल्म में हमें विलन के किरदार में नज़र आ सकते हैं.

अब देखना यह है की इस खबर में क्तिनी सच्चाई है कितनी नहीं. बता दें की संजय दत्त की हालिया रिलीज़ फिल्म 'प्रस्थानम' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास रेस्पौंस नहीं मिला है. वे जल्द ही हमें आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में अहमद शाह अब्दाली के किरदार में नज़र आएँगे. फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load