Bollywood News


‘आशिकी 3’ में आलिया भट्ट के साथ दिख सकते हैं वरुण धवन!

‘आशिकी 3’ में आलिया भट्ट के साथ दिख सकते हैं वरुण धवन!
कुछ वक़्त पहले सुनने में आ रहा था की 'आशिकी 2' के सुपर हिट रहने के बाद अब निर्माता इसका अगला पार्ट 'आशिकी 3' बनाने की तयारी में हैं और इस बार हमें फिल्म में लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अलिया भट्ट नज़र आ सकते हैं, लेकिन अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है और सिड की जगह हमें एक नया नाम पता चला है जो की फिल्म में दिख सकता है.

जी हाँ, बात हो रही है वरुण धवन यानि बॉलीवुड के नए 'कुली' की. खबर आ रही है की आशिकी 3 में, सिड की जगह वरुण धवन हमें अलिया भट्ट के साथ एक बार फिर रोमांस करते हुए नज़र आ सकते हैं. इससे पहले भी अलिया भट्ट और वरुण धवन, 3 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

दोनों का डेब्यू एक साथ 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से हुआ था, जिसके बाद अलिया और वरुण 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में एक साथ नज़र आ चुके हैं और दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इसी कारण आशिकी 3 के लिए दोनों के नामों पर विचार हो रहा है.



सुनने में ये भी आ रहा है की सिद्धार्थ और आलिया भट्ट इससे पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर भी ख़बरों में रह चुके हैं, लेकिन दोनों के ब्रेकअप हो गया था और अब अलिया, रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं, इस कारण फिल्म के निर्माता अलिया और सिड को आमने - सामने नहीं लाना चाहते.

वरुण धवन हमें जल्द ही उनके पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली नंबर 1' में सारा अली खान के साथ नज़र आएँगे और अलिया जल्द ही संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी, महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सड़क 2' में.

End of content

No more pages to load