कुछ वक़्त से बॉलीवुड के गलियारों में ये खबर उड़ रही है की रणबीर कपूर हमें जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पदुकोण के साथ काम करते नज़र आने वाले हैं और अब यह खबर लगभग कन्फर्म हो गयी है.
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह खुलासा किया है की फिल्म एक हिंदी हार्टलैंड के बेकड्रॉप पर आधारित ड्रामा होगी जो की कहानी होगी एक पिता और पुत्र की. फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर हमें प्रकाश झा की 'राजनीति' के बाद फिर एक साथ काम करते नज़र आएँगे.
वहीँ दीपिका और रणबीर 'बचना ऐ हसीनों', यह जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' के बाद फिर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नज़र आएँगे. दीपिका के फिल्म में काम करने की खबर को अभी तक दबा कर रखा गया है, क्यूंकि फिल्म के निर्देशक लव रंजन पर पिछले साल मीटू मूवमेंट के अंतर्गत एक महत्वकांक्षी अभिनेत्री ने सेक्शुअल हर्रेसमेंट के आरोप लगाये गए थे, जिन्हें लव ने ख़ारिज कर दिया था.
फिल्म के निर्माता इंतज़ार कर रहे हैं की ये मामला पूरी तरह ठंडा हो जाए उसके बाद ही फिल्म को घोषणा की जाएगी. दीपिका की अगली फिल्म मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' है, जिसमे वे एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी का किरदार निभाती नज़र आएंगी. फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी.
दीपिका - रणबीर का लव रंजन की फिल्म में दिखना लगभग तय!
Saturday, September 28, 2019 14:23 IST


