Bollywood News


ये होगी सलमान खान की अगली ईद रिलीज़?

ये होगी सलमान खान की अगली ईद रिलीज़?
संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह को अलविदा कहने के बाद, खबरें आने लगी की सलमान अगली ईद पर हमें 'किक 2' में दिखेंगे, हालांकि ये बात जल्द ही गलत साबित हो गयी जिसके बाद खबर ये भी आई की सलमान खान 'नो एंट्री 2' में दिखेंगे मगर ये भी कन्फर्म नही हो पाया और ऐसी कई और ख़बरें आने के बाद अब बॉलीवुड की हवाओं में एक खबर और उड़ रही है.

सुनने में आ रहा है की सलमान खान की ईद पर रिलीज़ होने वाली फिल्म एक कोरियाई फिल्म का रीमेक होगी, फिल्म का नाम है 'द आउटलॉज़'. यह फिल्म 2017 में आई एक एक्शन फिल्म है, जिसका सलमान रीमेक कर सकते हैं.

सलमान, अपने फैन्स से कह चुके हैं की वे ईद पर आने वाले हैं और इस कारण जल्द ही वे कोई न कोई फैसला लेकर फिल्म कन्फर्म करेंगे ऐसे में देखना यह है इस बात में कितनी सच्चाई निकल कर आती है.

खबर ये भी है की 'द आउटलॉज़' के रीमेक को प्रभु देवा डायरेक्ट करेंगे, जो की पहले भी सलमान को लेकर वांटेड डायरेक्ट कर चुके हैं और फ़िलहाल 'दबंग 3' का निर्देशन कर रहे हैं. सलमान की दबंग 3, 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी. फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, साई मंजरेकर, माही गिल और सुदीप नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load