Bollywood News


काजोल, शबाना आज़मी और मिथिला पालकर दिखेंगी रेणुका शाहाणे की फिल्म में

काजोल, शबाना आज़मी और मिथिला पालकर, ये तीन अभीनेत्रियाँ, जो की अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जल्द ही हमें रेणुका शाहाणे की फिल्म में पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रंग जमाती नज़र आएंगी.

दूरदर्शन के टीवी शो 'सुरभि' से घर - घर में मशहूर होने वाली अदाकारा रेणुका, कई टीवी सीरिअल्स के साथ ही हिंदी और मराठी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं, उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म है सलमान खान और माधुरी दिक्षित के साथ 'हम आप के हैं कौन', जिसमे रेणुका ने सलमान की भाभी का किरदार निभाया था.

रेणुका इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखने के लिए तैयार हैं और मुख्य भूमिकाओं के लिए कलाकारों के उनके चुनाव को देख कर लगता है की फिल्म में हमें कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा जो की फिल्म के टाइटल से भी झलकता है.

इस फिल्म का नाम होगा 'त्रिभंग' और यह कहानी होगी एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों की औरतों और उनकी जिंदगियों की. रेणुका जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरु करेंगी और त्रिभंग, हमें अगले साल के मध्य तक देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load