Bollywood News


'बच्चन पाण्डेय' में अक्षय के साथ दिखेगी ये एक्ट्रेस!

'बच्चन पाण्डेय' में अक्षय के साथ दिखेगी ये एक्ट्रेस!
अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों को लेकर उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं. 'गुड न्यूज़', 'लक्ष्मी बम', 'सूर्यवंशी' और 'पृथ्वीराज' के साथ - साथ इस लिस्ट में शामिल है 'बच्चन पाण्डेय' जिसका निर्देशन, अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशक फरहाद सामजी ही करेंगे.

बच्चन पाण्डेय को लेकर अब एक और दिलचस्प खबर आ रही है जो फैन्स को पसंद आएगी, और वो ये की इस फिल्म में अक्षय के संग, उनके साथ 'हाउसफुल 4' में जल्द ही दिखने वाली अदाकारा कृति सेनन, मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. जी, या खबर कन्फर्म हो चुकी है.

बता दें की बच्चन पाण्डेय, एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार, बच्चन पाण्डेय का किरदार निभाएँगे और उनके साथ ही वीरेंदर सक्सेना, शरत सक्सेना और वर्षा बोल्लामा भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.

ध्यान देने योग्य बात ये है की इससे पहले, अक्षय कुमार ने विजय कृष्णा आचार्य की फिल्म 'टशन' में बच्चन पाण्डेय नाम का एक किरदार निभाया था, फिल्म फ्लॉप रही थी मगर यह किरदार दर्शकों को पसंद आया था. फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली 'बच्चन पाण्डेय' के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और यह फिल्म हमें अगले साल देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load