Bollywood News


सुशांत - श्रद्धा की छिछोरे 150 करोड़ के करीब!

सुशांत - श्रद्धा की छिछोरे 150 करोड़ के करीब!
सुशांत सिंह राजपुत और श्रद्धा कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'छिछोरे' ने रिल्किज़ से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर ज्बार्दस्त परफॉर्म किया है और 'वॉर' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी कई जगह फिल्म अब भी चल रही है और अब 150 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुँचने वाली है.

नितेश तिवारी की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 68.83 करोड़, दुसरे हफ्ते 40.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 24.23 और चौथे हफ्ते 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल मिलकर अब तक 148.83 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जुटा चुकी है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है -



छिछोरे ने कमाई के मामले इसी के साथ रणवीर सिंह की 'गली बॉय' और ऋतिक की 'सुपर 30' की लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है और यह बॉलीवुड तीसवीं हाईएस्ट ग्रोस्सिंग फिल्म बन गयी है. बता दें की छिछोरे में सुशांत और श्रद्धा के साथ ही वरुण शर्मा, नवीन पोलीशेट्टी, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पाण्डेय और सहर्ष कुमार भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आये हैं.

सुशांत सिंह राजपूत हमें जल्द ही 'तरुण मनसुखानी' के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'ड्राइव' में जैकलीन फ़र्नानडेज़ के साथ नज़र आएँगे, फिल्म 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर जल्द ही दिखेंगी रेमो डीसूज़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में जो की अगले साल 24 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load