Bollywood News


दबंग 3 की शूटिंग के आखिरी दिन सलमान ने विनोद खन्ना को किया याद

दबंग 3 की शूटिंग के आखिरी दिन सलमान ने विनोद खन्ना को किया याद
बॉलीवुड के दबंग खान, सलमान खान हमें जल्द ही 'दबंग 3' में नज़र आने वाले हैं और फैन्स भी उन्हें चुलबुल पाण्डेय के अवतार में फिर से देखने के लिए बेकरार हैं. फिल्म की शूटिंग आखिरकार ख़त्म हो गयी है और शूट के आखिरी दिन सलमान ने स्वर्गीय एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी.

दरअसल 6 अक्टूबर, यानी कल दबंग 3 की शूटिंग का आखिरी दिन था और इसी दिन विनोद खन्ना साहब का जन्मदिन भी था, वे दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों में चुलबुल पाण्डेय के पिता, 'प्रजापति पाण्डेय' की भूमिका में नज़र आ चुके थे और उनके जन्म दिन पर सलमान खान ने दबंग 3 की टीम के साथ एक इमोशनल विडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया. देखिये -

View this post on Instagram

#Dabangg3

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on



बता दें की दबंग 3 में, विनोद खन्ना की जगह 'प्रजापति पाण्डेय' की भूमिका में हमें उनके भाई प्रमोद खन्ना नज़र आएँगे. दबंग 3 का कुछ दिन पहले ही मोशन पोस्टर जारी किया गया था और फैन्स फ़िलहाल ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं जो की जल्द ही रिलीज़ हो सकता है.

प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'दबंग 3' में, सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, कीचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल, साई मंजरेकर और संतोष शुक्ला भी अहम किरदारों में दिख्नेगे. दबंग 3, 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load