Bollywood News


क्राइम ड्रामा होगी कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी की अगली फिल्म

अर्जुन रेड्डी के बाद कबीर सिंह से बॉलीवुड में तूफ़ान मचाने वाले और कई बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स ध्वस्त करने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी, जल्द ही हमें अपनी अगली फिल्म से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं जो की एक क्राइम ड्रामा स्टोरी होगी.

खबर कन्फर्म हो गयी है और ये बात भी की संदीप रेड्डी की इस फिल्म के निर्माता होंगे भूषण कुमार और मुराद खैतानी. हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है, मगर कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद फैन्स सिर्फ फिल्म की घोषणा से ही काफी उत्सुक हो गए हैं. गौरतलब है की ये वही फिल्म हो सकती है जिसके बारे में कुछ दिनों से चर्चा चल रही है की रणबीर कपूर इसमें लीड रोल में नज़र आ सकते हैं. अफवाहों की मानें तो फिल्म का टाइटल होगा 'डेविल' यानी राक्षस. अब देखना यह है की यह बात सच साबित होती है या नहीं.

बता दें की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई डायरेक्टर्स हैं जिनके नाम से फैन्स फिल्म देखने जाते हैं और अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के बाद, संदीप रेड्डी का भी नाम इनमे शामिल हो गया है.

End of content

No more pages to load