Bollywood News


आगे बढ़ी 'मरजावां' की रिलीज़ डेट, इस फिल्म के कारण बदली तारीख

आगे बढ़ी 'मरजावां' की रिलीज़ डेट, इस फिल्म के कारण बदली तारीख
आयुष्मान खुर्राना की आगामी कॉमेडी फिल्म 'बाला' के कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' की रिलीज़ डेट में बदलाव कर दिया है, और अब यह फिल्म 8 नहीं बल्कि 15 नवम्बर को रिलीज़ की जाएगी.

आयुष्मान की फ़िल्में बीते कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिज़नस कर रही है और बाला के टीज़र से भी यही लग रहा है की यह फिल्म भी बेहद मजेदार होगी. फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो की समय से पहले ही गंजा होने लगता है, लेकिन निर्माताओं को इसकी रिलीज़ डेट बदलनी पड़ी सनी सिंह की फिल्म 'उजड़ा चमन' के कारण.

सनी सिंह की कॉमेडी फिल्म 'उजड़ा चमन' का ट्रेलर भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और यह फिल्म भी गंजेपन से जूझ रहे एक व्यक्ति की कहानी है और फैन्स इसलिए भी ख़ूब उत्सुक हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों की थीम एक होने के कारण, 'बाला' को भी उजड़ा चमन के साथ ही 8 नवम्बर को रिलीज़ किया जाएगा.

इसके बदले सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की 'मरजावां' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म जो की 8 नवमबर को रिलीज़ होनी थी, उसे आगे बढ़ा कर 15 नवम्बर को रिलीज़ करने का फैसला किया है.

End of content

No more pages to load