आयुष्मान खुर्राना ऐसे एक्टर हैं जो आम से आम टॉपिक को भी ख़ास बनाने की काबिलियत रखते हैं. विकी डोनर, अन्धाधुन, शुभ मंगल सावधान, बढाई हो और उनकी हालिया रिलीज़ ड्रीम गर्ल के बाद यही काम वे फिर एक बार करते नज़र आ रहे हैं उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'बाला' के ट्रेलर में और इस देख कर एक बात तो पक्की है की फिल्म भी ट्रेलर की ही तरह हमें ख़ूब हंसाने वाली है.
बाला, कहानी है बाला उर्फ़ गौरव रावत की जिसे बचपन में उसके लहराते बालों की वजह से बाला बुलाया जाता था. बाला स्कूल में अपने समय का हीरो था मगर समय पलटते देर नहीं लगती और बड़ा होकर यही स्कूल का हीरो अपने गिरते बालों और गंजेपन की वजह से जीरो हो जाता है.
आला अपने बढ़ते गंजेपन से परेशान है और बाल उगाने के लिए तरह - तरह के तिकड़म करता है. इस बीमारी के टेम्पररी इलाज के तौर पर बाला सर पे एक विग पहन लेता है और मिलता है एक लड़की (यामी गौतम) से जिससे उसे प्यार हो जाता है. दोनों शादी कर लेते हैं मगर बाला की पत्नी उसके गंजेपन से शादी के बाद भी अनजान है. कहानी में इसके बाद क्या मोड़ आता है यह हमें दिखेगा फिल्म में. फ़िलहाल देखिये ट्रेलर -
बाला ट्रेलर: ट्रेलर से ही सुपरहिट दिखती है आयुष्मान की फिल्म
Thursday, October 10, 2019 13:37 IST
ट्रेलर की जितनी तारीफ की जाए कम है, आयुषमान एक परेशान गंजे व्यक्ति के किरदार में मनोरंजक हैं और भूमि पेड्नेकर का किरदार भी हटके है. सौरभ शुक्ला, बाला के पिता के किरदार में और यामी उसकी प्रेमिका/पत्नी के रूप में अच्छे दिख रहे हैं. ट्रेलर से एक बात तो साफ़ है की थीम एक होने के बाद भी, सनी सिंह की 'उजड़ा चमन' और आयुष्मान की 'बाला' एक दूसरे से अलग हैं.
बाला का निर्देशन किया है अमर कौशिक ने और निर्माता हैं दिनेश विजन. फिल्म हमें 7 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.



