Bollywood News


‘बालवीर रिटर्न्‍स’ मेरे लिये घर लौटने जैसा है: शर्मीली राज

भारत का सबसे चहेता सुपर हीरो पहले से भी कहीं भव्‍य रूप में छोटे परदे पर लौट आया है। इस बार पहले से भी ज्‍यादा वीएफएक्‍स का इस्‍तेमाल किया गया है और उससे भी ज्‍यादा पहले से भी बड़े टास्‍क के साथ यह लौटा है। 'बालवीर' में लाखों दिल जीतने वाले देव जोशी सोनी सब के 'बालवीर रिटर्न्‍स' में अपना उत्‍तराधिकारी ढूंढने के एक नये मिशन पर हैं।

बाल परी की भूमिका निभाने वाली खूबसूरत शर्मीली राज इस शो की शुरुआत से ही इस फंतासी सीरीज का हिस्‍सा रही हैं और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से इस शो में चार-चांद लगा रही हैं। शर्मीली ने खुलकर देव जोशी की तारीफ की, जिन्‍होंने अपने करियर के पहले सीन की शूटिंग उनके साथ की थी। अब उन्‍होंने बताया कि किस तरह 'बालवीर रिटर्न्‍स' उनके जीवन का एक अहम हिस्‍सा बन गया है।

सोनी सब के सबसे चहेते शोज़ में से एक का हिस्‍सा रहने वाली शर्मीली राज कहती हैं, 'जहां तक अब की शूटिंग की बात है 'बालवीर रिटर्न्‍स' काफी बदलाव के साथ आया है और जिस तरह से क्‍वालिटी विजुअल्‍स इसमें शामिल किये गये हैं, तो हम यह तुलना कर पाते हैं कि पहले किस तरह हम चीजों को करते थे। पहले सीक्‍वेंस आसान थे लेकिन 'बालवीर रिटर्न्‍स' के रोमांच को कई गुना ऊपर उठा दिया गया है। मुझे हमेशा से ही बालवीर का कॉन्‍सेप्‍ट पसंद आया है और 'बालवीर रिटर्न्‍स' के साथ यह शो पहले से कहीं ज्‍यादा विशाल हो गया है। साथ ही यह टेलीविजन देखने के आधुनिक अनुभव को सही मायने में दर्शाता है।''

शूटिंग के दौरान किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इस बारे में शर्मीली कहती हैं कि काम पहले से कहीं ज्‍यादा मजेदार हो गया है। एक्‍शन सीक्‍वेंस करने के दौरान वह नई टेक्‍नीक आजमाने के लिये काफी उत्‍सुक हैं, जिन्‍हें काफी सावधानी और सतर्कता के साथ परफॉर्म किया जाता है। कलाकारों के आस-पास विशालकाय प्रॉप्‍स हैं, जिससे दर्शकों के सामने परदे जो आखिरी परिणाम सामने आता है वह कमाल का अनुभव होता है। 'बालवीर रिटर्न्‍स' ने शर्मीली को और भी ज्‍यादा मेहनत करने और चुनौतियां लेने को प्रेरित करता है।

इस शो की स्क्रिप्‍ट में हर दिन नये ट्विस्‍ट और टर्न आ जाते हैं तो इस पर शर्मीली पुरानी बातों को याद करते हुए पिछले 4 सालों के इस शो की शूटिंग के अनुभव के बारे में बताती हैं।

उन सुनहरे दिनों को याद करते हुए शर्मीली कहती हैं, ''मैंने देव को एक बच्‍चे के रूप में देखा है और जब मैं उन बेहतरीन 4 सालों की तरफ देखती हूं तो वह मुझे याद दिलाते हैं कि देव कितना आगे बढ़ गये हैं। मुझे नयी कास्‍ट के साथ काम करने में मजा आ रहा है, क्‍योंकि वे सभी काफी काबिल हैं। इस शो में जिस तरह हर किरदार के पास अपनी शक्ति है, उसी तरह हर कलाकार इस शो में अपनी नयी खासियत और रंग लेकर आया है। देव के साथ अभी भी मेरा रिश्‍ता काफी अच्‍छा है, हम कई बार 'बालवीर' के उन पुराने सीन के बारे में बात करते हैं। हम 'बालवीर' की तरह ही एक सीन की शूटिंग कर रहे थे और यह देखकर बहुत खुशी हुई कि देव को तुरंत ही वह बात याद आ गयी। 'बालवीर रिटर्न्‍स' के साथ ऐसा लगता है कि हम अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर जी रहे हैं।''

देखिये, शर्मीली उर्फ बाल परी को, 'काल लोक' के शैतान को हराने में बालवीर की मदद करते हुए, केवल 'बालवीर रिटर्न्‍स' में हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल सोनी सब पर

End of content

No more pages to load