Bollywood News


बॉलीवुड के शहंशाह हुए 77 साल के!

बॉलीवुड के शहंशाह हुए 77 साल के!
सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए है और उनके चाहनेवालों ने सोशल मीडिया पर हर जगह उनके जन्मदिन की ख़ुशी में बधाइयों की झड़ी लगा दी है और लगायें भी क्यों न, भाई बॉलीवुड में कितने कलाकार हैं जो 50 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं, ऐसे ही अमिताभ को बॉलीवुड का शहंशाह नहीं कहा जाता है.

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में 1969 में आई फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से कदम रखा था जिसमे उनके किरदार का नाम था 'अनवर अली', इस फिल्म से अमिताभ को पहचान तो नहीं मिली हालांकि उनके काम की सराहना ज़रूर हुई थी.

राजेश खन्ना की 1971 की फिल्म 'आनंद' में उन्हें अपने किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला लेकिन उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया प्रकाश महरा की फिल्म 'ज़ंजीर' के किरदार इंस्पेक्टर विजय वर्मा ने. जिसके बाद दीवार, शोले, कभी - कभी जैसी फिल्मों से वे बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए.

उसके बाद जो हुआ उसे पूरी दुनिया जानती है. आज अमिताभ 77 साल के हो गए हैं तो कई बड़ी हस्तियों समेंत बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बढाई दी -











अमिताभ ने भी उन्हें विश करने वाले सभी लोगों को आभार प्रकट करते हुए ट्वीट कर धन्यवाद कहा -



बता दें अमिताभ हमें जल्द ही अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ नज़र आएँगे. इसके अलावा वे रूमी जाफ़री की फिल्म 'चेहरे' और नागराज मंजुले की 'झुण्ड' में भी जल्द ही नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load