Bollywood News


कन्फर्म: शाहिद कपूर दिखेंगे 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में!

कन्फर्म: शाहिद कपूर दिखेंगे 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में!
तेलुगु सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक बनने की चर्चा काफी समय से चल रही है, और पिछले कुछ दिनों में कई बार सुनने में ये भी आया की 'कबीर सिंह' की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद, जर्सी के हिंदी रीमेक के लिए शाहिद कपूर के नाम पर चर्चा चल रही है और अब इस खबर पर मुहर भी लग गयी है.

जी, यह खबर अब कन्फर्म हो गयी है की जर्सी के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर हमें मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे. तेलुगु फिल्म का निर्देशन करने वाले गौतम टीन्नौरी ही इसके हिंदी रीमेक का भी निर्देशन करेंगे. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें की, ननी और श्रद्धा श्रीनाथ की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' इसी साल रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट रही थी. फिल्म में हरीश कल्याण, सनुषा, सत्यराज, संपत राज, और विश्वंत ने भी अहम किरदार निभाये थे.

जर्सी के हींदी रीमेक को भी तेलुगु वर्ज़न प्रोड्यूस करने वाले, अल्लू अरविन्द, अमन गिल और दिल राजु ही प्रोड्यूस करेंगे और शाहिद कपूर के साथ हमें मुख्य भूमिका में दिखेंगी तेलुगु एक्ट्रेस रश्मिका मंदना, जो की इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी. यह फिल्म अगले साल 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load