Bollywood News


तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' की शूटिंग ख़त्म

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' की शूटिंग ख़त्म
तापसी पन्नू आज बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से के हैं और हर फिल्मकार उनके साथ काम करना चाहता है, 'पिंक', 'मुल्क' और 'बदला' जैसी फिल्मों से अपना कलाकारी का लोहा मनवाने वाली तापसी हमें जल्द ही अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'थप्पड़ में नज़र आने के लिए तैयार हैं.

तापसी और अनुभव सिन्हा पहले भी एक साथ उनकी फिल्म मुल्क में काम कर चुके हैं, फिल्म को क्रिटिक और दर्शक दोनों द्वारा ख़ूब सराहा गया था और बा दोनों फिर से एक साथ काम कर रहे हैं और खबर है की तापसी की इस वुमन सेंट्रिक फिल्म की शूटिंग भी ख़त्म हो गयी है. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स को दी -



अनुभाव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'थप्पड़', अगले साल 6 मार्च को रिलीज़ होगी. इसके अलावा तापसी हमें तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सांड की आँख' में, उत्तर परदेश की मशहूर शूटर दादी, प्रकाशी तोमर के किरदार में नज़र आएंगी.

फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में हैं और विनीत कुमार सिंह, निखत खान, और शाद रंधावा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.सांड की आँख के निर्माता हैं अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार. यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load