Bollywood News


'ब्रह्मास्त्र' के शूट के लिए मनाली जाएँगे रणबीर - आलिया

'ब्रह्मास्त्र' के शूट के लिए मनाली जाएँगे रणबीर - आलिया
रणबीर कपूर और आलीया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का इंतज़ार फैन्स लम्बे समय से कर रहे हैं और अब ये इंतज़ार बस कुछ ही महीनों का रह गया है, फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज़ होगी और इसकी शूटिंग भी लगभग - लगभग पूरी हो चुकी है.

ब्रह्मास्त्र में रणबीर हमें शिवा के किरदार में दिखेंगे जो सारे अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' से जुडी आखिरी कड़ी है.फिल्म में रणबीर के किरदार के कुछ हिस्सों की शूटिंग बाकी है और हाल ही में खबर आई है की रणबीर और आलिया इस हिस्से की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम के साथ नवम्बर में 15 दिन के लिए मनाली जाने की तयारी में हैं जहाँ फिल्म का यह आखिरी हिस्सा फिल्माया जाएगा.

बता दें की अयान मुख़र्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसे तीन हिस्सों में बनाया जाएगा. अगले साल फिल्म का पहला पार्ट रिलीज़ होगा जिसमे रणबीर - आलिया के साथ ही अमिताभ बच्चन, अकिनेनी नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख़ खान भी एक स्पेशल किरदार में नज़र आएँगे और इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ से भी ज्यादा है.



रणबीर कपूर फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही, करण जोहर, अयान मुखर्जी, अपूर्व मेहता और नामित मल्होत्रा के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे. बरह्मास्त्र की घोषणा 2017 में की गयी थी और इस साल फिल्म रिलीज़ होनी थी मगर कुछ कारणों से ऐसा हुआ नहीं और अब फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के अलावा हमें यशराज स्टूडियोज की करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शमशेरा' में भी दिखेंगे. वहीँ आलिया भट्ट अगले साल महेश भट्ट की 'सड़क 2' और एसएस राजामौली की आगामी एक्शन पीरियड एक्शन फिल्म 'आरआरआर' में भी नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load