Bollywood News


सलमान के बॉडीगार्ड शेरा हुए शिव सेना में शामिल

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा हुए शिव सेना में शामिल
सलमान खान किसी ना किसी खबर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और अब उनके बॉडीगार्ड शेरा भी एक नयी खबर के कारण चर्चा में आ गए हैं. महाराष्ट्र में जल्द ही असेम्ब्ली के चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पूर्व शेरा ने महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टियों में से एक की सदस्यता ले ली है.

बात हो रही है शिवसेना की, शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह है उन्होंने हाल ही में एक प्राइवेट कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उध्हाव ठाकरे और पार्टी के युवा प्रेसिडेंट आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में उनके घर मातोश्री में पार्टी जॉइन की और इन्स्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, देखिये -



गौरतलब है की महाराष्ट्र में चुनाव में अब कुछ दिन बाकी हैं ऐसे में शेरा का शिवसेना जॉइन करना एक बड़ी बात साबित हो सकती है. इससे पहले सलमान खान ने भी 2014 चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छा आदमी बताया था और इसका भाजपा को फायदा भी हुआ था.

End of content

No more pages to load