Bollywood News


जॉन की 'मुंबई सागा' से जैकी श्रॉफ आउट, हुई इस अभिनेता की एंट्री!

जॉन की 'मुंबई सागा' से जैकी श्रॉफ आउट, हुई इस अभिनेता की एंट्री!
बाटला हाउस जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्म के बाद जॉन तैयार हैं अपनी अगली फिल्म 'पागलपंती' के साथ जो की अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है और कल फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

पागलपंती के बाद जॉन अब्राहम संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा 'मुंबई सागा' में नज़र आएँगे और इस फिल्म से हाल ही में लेटेस्ट खबर सामने आ रही है की फिल्म से जैकी श्रॉफ ने हाथ खींच लिए हैं और मुंबई सागा को अलविदा कह दिया है जिसके बाद निर्माता उनकी जगह लेने के लिए किसी मंझे हुए एक्टर की तलाश में थे और ये तलाश आखिर ख़त्म हो गयी है.

खबर है की मुंबई सागा में जैकी श्रॉफ के किरदार के लिए अब महेश मंजरेकर को फाइनल कर दिया गया है. जी, फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक जग्गू दादा के बाय बाय कहने के बाद निर्माताओं ने महेश मांजरेकर को उनकी जगह फाइनल किया है.

View this post on Instagram

#MumbaiSaga2020

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on



बता दें की मुंबई सागा एक आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जो बॉम्बे के मुंबई बनने तक की कहानी होगी. फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाश्मी, काजल अगरवाल, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी हमें अहम् भूमिकाओं में दिखेंगे. मुंबई सागा के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता, संगीता अहीर और यह 19 जून, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load