Bollywood News


दीपिका - रणबीर फरवरी से शुरु करेंगे लव रंजन की फिल्म?

दीपिका - रणबीर फरवरी से शुरु करेंगे लव रंजन की फिल्म?
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बढ़िया जोड़ियों में से एक हैं और ये बात दोनों 'यह जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों से साबित भी कर चुके हैं और ख़बरों के मुताबिक अब दोनों हमें के साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखने के लिए लगभग तैयार हैं.

लव रंजन की अगली फिल्म को लेकर दोनों काफी समय से चर्चा में हैं, कुछ समय पहले तक इस फिल्म में अजय देवगन के दिखने की भी बातें हो रही थी मगर अजय का नाम अब फिल्म से गायब हो चूका है और खबर है रणबीर और दीपिका ही फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे.

हाल ही में फिल्म से जुड़े एक सूत्र द्वारा ये बात सामने आई है की दोनों अगले साल फरवरी के महीने से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु करेंगे और इस खबर को लेकर दोनों फैन्स काफी खुश हैं. रणबीर ने लव रंजन की इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी अल्लौट क्र दी हैं और दीपिका भी शूटिंग रणबीर के साथ ही जॉइन करेंगी.

रणबीर फ़िलहाल अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुख़र्जी की फिल्म 'बरह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं और दीपिका अपनी आगामी फिल्मों 'छपाक' और '83' में काम कर रही हैं जिसके बाद दोनों अगले साल इस फिल्म के लिए साथ आएँगे.

End of content

No more pages to load