Bollywood News


अजय देवगन ने की 'मैदान' के निर्देशक अमित शर्मा की प्रशंसा

अजय देवगन ने की 'मैदान' के निर्देशक अमित शर्मा की प्रशंसा
अजय देवगन भारत के बहुमुखी सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनके साथ एक बार काम करना हर निर्देशक का सपना होता है. हाल ही में अमित शर्मा को यह अवसर अजय देवगन की अगली स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'मैदान' के निर्देशन के साथ मिला और अब अजय देवगन ने अमित के काम की प्रशंसा भी कर दी है.

कुछ दिनों पहले अमित ने अजय की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था की वे अजय के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं और अमित ने अजय को डायरेक्टर्स एक्टर भी कहा था जिसके बाद अब अजय ने भी आमिर के त्वेते का जवाब देते हुए लिखा की वे आमिर की बात से सम्मानित महसूस कर रहे हैं और अमित के प्रति भी वह यही भावना रखते हैं. देखिये -



मैदान एक आगामी बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच सय्यद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है. अब्दुल का भारत की फुटबॉल टीम के कोच के रूप में कार्यकाल भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग माना जाता है.

यह फिल्म अमित शर्मा द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित है. मैदान में अजय देवगन और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे साथ ही गजराज राव, नीतांशी गोयल, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इसके अलावा अजय जल्द ही ओम राउत की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे, जो अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

End of content

No more pages to load