Bollywood News


ब्रेकिंग!! दीपिका पदुकोण दिखेंगी मधु मंटेना की 'महाभारत' में!

ब्रेकिंग!! दीपिका पदुकोण दिखेंगी मधु मंटेना की 'महाभारत' में!
लम्बे समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा चल रही है की जल्द ही भारत की सब्सी बड़ी फिल्म 'महाभारत' बनने की राह पर है और इस फिल्म में आमिर खान हमें भगवान् श्री कृष्णा के रूप में नज़र आएँगे और साथ ही और भी बड़े कलाकार फिल्म में दिखेंगे.

फैन्स के लिए आखिर एक गुड न्यूज़ आ गयी है, आमिरे तो कन्फर्म नहीं हुए लेकिन फिल्म का बनना कन्फर्म हो गया है, जी हाँ! महाभारत पर जल्द ही हमें एक ग्रैंड बॉलीवुड फिल्म देखने को मिलेगी और फिल्म के पहले कलाकार का नाम भी फाइनल हो गया है जो हैं दीपिका पादुकोण.

दीपिका हमें महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाती नज़र आएंगी. दीपिका बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और द्रौपदी के किरदार में उन्हें देखने के लिए फैन्स इस खबर सेभेअद उत्सुक होंगे. महाभारत के निर्माता होंगे प्रोडूसर मधु मंटेना और यह फिल्म 3 भागों में बनेगी और फिल्म का पहला भाग दिवाली 2021 पर रिलीज़ किया जाएगा. तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



महाभारत की भारत की सबसे ज्यादा सुनी और पढ़ी जाने वाली गाथा है और ऐसे में महाभारत पर एक फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखती है. अब देखना आगे यह है की दीपिका के अलावा हमें फिल्म में और कौन से अभिनेता महाभारत के मुख्य पात्रों के तौर पर नज़र आएँगे. फ़िलहाल दीपिका की अगली फिल्म रणवीर सिंह के साथ कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' है. यह अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load