Bollywood News


करिश्मा कपूर के गाने पर थिरकते दिखे टाइगर श्रॉफ

करिश्मा कपूर के गाने पर थिरकते दिखे टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ एक ज़बरदस्त एक्शन स्टार हैं इस बात में कोई शक नहीं है बल्कि 'वॉर' जैसी 300 करोड़ी फिल्म से वे खुद को बॉलीवुड में एक्शन स्टार के तौर पर स्थापित करने में कामयाब रहे हैं लेकिन एक्शन के साथ ही टाइगर को डांस का भी बहुत शौक है और ये बात भी किसी से छुपी नहीं है.

डांस का ख़ूब शौक रखने वाले अभिनेता टाइगर ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपना एक नया विडियो शेयर किया, जिसमे टाइगर हमें 'दिल तो पागल है' के गाने 'ले गयी' जो की करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है उस पर अपने दिलचस्प अंदाज़ में डांस करते नज़र आ रहे हैं.

इस गाने में करिश्मा कपूर की डांस परफॉरमेंस को बॉलीवुड की आइकॉनिक परफॉरमेंसेस में गिना जाता है और टाइगर के फैन्स को उनका डांस इस गाने पर बेहद पसंद आया. देखिये -



टाइगर की हालिया फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रौशन और वानी कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं.

टाइगर हमें अगले साल अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में श्रध्हा कपूर के साथ नज़र आएँगे. फिल्म में रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, मनोज बाजपाई और शर्मन जोशी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. बाग़ी 3, 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load