Bollywood News


सारा अली खान से अनुष्का शर्मा तक, देखें बॉलीवुड सितारों के दिवाली जश्न की तस्वीरें!

सारा अली खान से अनुष्का शर्मा तक, देखें बॉलीवुड सितारों के दिवाली जश्न की तस्वीरें!
हर साल दिवाली पूरे देश के साथ बॉलीवुड भी जगमगा उठता है, रौशनी से, रंगों से और चमकते सितारों से. इस साल भी बॉलीवुड में दिवाली के त्यौहार पर कई पार्टियाँ हुई जहाँ बॉलीवुड के अलग - अलग कोनों से लोग शामिल हुए और जश्न में जान डाल दी.

जहाँ अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने अपने घर पर ही दिवाली की पार्टी अयोजित की जहाँ कई सितारों ने शिरकत भी की वहीँ करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, कैटरिना कैफ और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों ने फैन्स को दिवाली की बढाई देते हुए अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की.

सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहीम के साथ दिवाली पर तस्वीरें साझा की और साथ ही दोनों भाई - बहन ने सैफ, करीना और तैमूर के साथ भी तस्वीरें साझा की, देखिये -





करीना कपूर खान ने भी सैफ और तैमुर के साथ ही दिवाली पार्टी की भी तस्वीरें साझा की जिसमे वे करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा संग नज़र आई -



View this post on Instagram

#family #today #familytime💕

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on



अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग फैन्स को दिवाली की बधाइयाँ देते हुए एक तस्वीर साझा की जिसमे दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. साथ ही करण जोहर ने भी धर्मं प्रोडक्शन की दिवाली पूजा की तस्वीरें साझा की जिसमे वे वरुण धवन, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, जाह्न्वी कपूर, भूमि पेड्नेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, किआरा अडवाणी, सारा अली खान, संग और भी कई सितारे नज़र आये -





साथ ही कैटरिना कैफ, शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार समेत और भी कई सितारों ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सभी दिवाली की शुभकामनायें दी.

End of content

No more pages to load