Bollywood News


रणवीर सिंह ने शेयर किया अपना नया लुक, देखिये!

रणवीर सिंह ने शेयर किया अपना नया लुक, देखिये!
अपने अतरंगी अंदाज़ के लिए जाने जाते एक्टर रणवीर सिंह काफी समय से घुंघराले बालों और मूछों के साथ ही नज़र आ रहे थे क्यूंकि उनकी आगामी स्पोर्ट्स फिल्म '83' में कपिल देव के किरदार के यह डिमांड थी और अब फिल्म की शूटिंग पूरी तरह ख़त्म हो गयी है तो रणवीर ने आखिर लम्बे समय के बाद फैन्स को क्लीन शेव लुक वापस दिखाया.

रणवीर ने आज सुबह इन्स्टाग्राम पर काफी लम्बे समय के बाद अपनी क्लीन शेव तस्वीर साझा की जिसमे वे एक हूडी पहले हुए क्लीन चिट में नज़र आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए खुद को 'ऐ चिकने' भी कह दिया, देखिये -

View this post on Instagram

Ae Chikne 😉🤳🏾

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



गौरतलब है की रणवीर का यह क्लीन शेव लुक करीब एक साल से ज्यादा समय के बाद हमें देखने को मिला है. '83' से पहले रणवीर ने 'पद्मावत' में अपने किरदार के लिए दाढ़ी और लम्बे बाल रखे थे और अब आखिर वे अपने ओरिजिनल लुक में लौट आये हैं.

फिल्मों की बात करें तो रणवीर हमें जल्द ही कबीर खान की '83' में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएँगे, फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी. इसके बाद रणवीर दिव्यांग ठक्कर की कॉमेडी फिल्म 'जयेश्भई जोरदार' की शूटिंग शुरु करेंगे.

End of content

No more pages to load