Bollywood News


हिंदी मीडियम के बाद इरफ़ान खान की ये फिल्म होगी चाइना में रिलीज़!

हिंदी मीडियम के बाद इरफ़ान खान की ये फिल्म होगी चाइना में रिलीज़!
पिछले कुछ सालों में चाइनीज़ मार्किट बॉलीवुड फिल्मों के लिए खुल गयी है और बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार और दंगल जैसी फिल्मों के ज़बरदस्त प्रदर्शन ने यह बात साबित भी की है. तब से कई बॉलीवुड फ़िल्में चाइना में रिलीज़ हो चुकी हैं और इनमें इरफ़ान खान की 'हिंदी मीडियम' भी शामिल है जिसने वहां ठीक - ठाक बिज़नस भी किया तथा.

अब खबर आ रही है की इरफ़ान की हिंदी मीडियम के बाद अब उनकी एक और फिल्म चाइना में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. फिल्म का नाम है 'मदारी' जो की 2016 में रिलीज़ हुई एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म ने भारत में एवरेज बिज़नस किया था हालांकि इसे क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया था.


मदारी में इरफ़ान के साथ जिमी शेरगिल भी अहम् भूमिका में दिखे थे. इसके चाइना में रिलीज़ होने को लेकर जिमी ने कहा की 'मदारी मेरे लिए एक एहम फिल्म है और मैं शुक्रगुज़ार हूँ अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का जिन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका दिया. यह फिल्म हमारे समाज की कमियों को दर्शाती है और इसके चाइना में रिलीज़ होने को लेकर मैं बेहद खुश हूँ. चाइना में बॉलीवुड फिल्मों के लिए रस्ते खुल रहे हैं और ये हमारी फिल्म के लिए अच्छी बात है'

हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है मगर यह इसके साल के अंत तक चाइना में रिलीज़ होने का चांस है. मदारी का निर्देशन किया था निशिकांत कामत ने और यह फिल्म भारत में 22 जुलाई, 2016 को रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load