Bollywood News


शाहरुख़ के ऐश की एजेंट को बचाने पर सलमान का ऐसा रिएक्शन!

शाहरुख़ के ऐश की एजेंट को बचाने पर सलमान का ऐसा रिएक्शन!
हाल ही में यह खबर सामने आई कि शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय के एजेंट अर्चना सदानंद को बचाया जब उनके लहंगे में एक दीया के संपर्क में आने से आग लग गयी थी.

यह खबर पूरे इंटरनेट पर थी और शाहरुख को अपने शेरवानी से अर्चना को गंभीर चोट से बचाने के लिए रियल लाइफ हीरो के तौर पर देखा जा रहा है. जल्द ही यह खबर भाईजान सलमान खान तक भी पहुंच गयी और उनकी प्रतिक्रिया इस बात पेर देखने लायक है.

सलमान ने इस खबर पर अपने अलग ही तरीके से प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख़ की फिल्म हैप्पी न्यू इयर के गाने मनवा लागे से शाहरुख़ की एक विडियो क्लिप पोस्ट की जिसमे शाहरुख की शर्ट में आग लग जाती है, वीडियो में सलमान का वौइसओवर है और शाहरुख़ की प्रशंसा करते हुए वे कह रहे हैं, 'हीरो वो होता है जो आग में कूद के, बुझा के, बचाता है '. देखिये -

View this post on Instagram

@iamsrk

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on



सलमान और शाहरुख खान की दोस्ती बी-टाउन में सबसे मज़बूत दोस्तियों में से एक है जिसने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. दोनों सुपरस्टार्स को एक-दूसरे की फिल्मों 'ट्यूबलाइट' और 'जीरो' में कैमियो करते भी देखा गया था.

फिल्मों की बात करें पर शाहरुख़ ने ज़ीरो की असफलता के बाद से किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है दूसरी तरफ सलमान खान जल्द ही प्रभु देवा की 'दबंग 3' में नज़र आएँगे जो की 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी. इसके बाद वह 'राधे: यौर मोस्ट वांटेड कॉप' की शूटिंग शुरु करेंगे जिसका निर्देशन भी प्रभु देवा ही करेंगे.

End of content

No more pages to load