Bollywood News


सलमान ने साझा किया 'राधे' के सेट से स्वैग भरा विडियो

सलमान ने साझा किया 'राधे' के सेट से स्वैग भरा विडियो
सलमान खान की 'दबंग 3' अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और फैन्स उनकी आगामी फिल्म 'राधे:यौर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए उत्सुक हो गए हैं और फैन्स की उत्सुकता बढाने में सलमान खान भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर 'राधे' के सेट से फैन्स के साथ एक विडियो साझा किया जिसमे वे अपने पूरे स्वैग के साथ नज़र आ रहे हैं.
विडियो में सलमान खान के चेहरा नज़र नहीं आ रहा है, फिल्म के सेट पे सलमान खान अपने दिलचस्प में अंदाज़ में जैकेट पहन कर आगे बढ़ते नज़र आ रहे हैं और बैकग्राउंड में जो म्यूजिक है वो आपकी एक्साइटमेंट बढाने के लिए काफी है. देखिये विडियो -

View this post on Instagram

#RadheEid2020 . . . Day 1

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on



भाईजान का स्वैग ही फैन्स के लिए काफी है और बात तो तब बनेगी जब यही स्वैग हमें अगले साल हमें ईद पर सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगा. बता दें 'राधे' एक एक्शन फिल्म होगी जिसमे सलमान खान के साथ दिशा पाटनी हमें मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी.,

फिल्म का निर्देशन किया जाएगा प्रभु देवा द्वारा जो की सलमान के साथ इससे पहले 'वांटेड' और 'दबंग 3' डायरेक्ट कर चुके हैं. राधे के निर्माता हैं सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री और यह फिल्म रिलीज़ होगी अगले साल ईद के मौके पर 22 मई को.

End of content

No more pages to load