Bollywood News


सलमान खान की 'राधे' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!

सलमान खान की 'राधे' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!
सलमान खान पूरी तरह अपनी आगामी एक्शन film 'राधे' की शूटिंग में जुट गए हैं और फैन्स उन्हें और दिशा पाटनी को 'भारत' के बाद एक बार फिर रोमांस करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में आपकी एक्साइटमेंट बढाने के लिए एक ताज़ा खबर और आ रही है जिसके मुताबिक 'राधे' में सलमान और दिशा के साथ ही एक और अभिनेत्री की भी एंट्री हो चुकी है.

बात हो रही है 70 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अद्कारा ज़रीना वाहब की जो की सलमान के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगी. ज़रीना हमें 'राधे' में सलमान खान के किरदार की मां का किरदार निभाती दिखेंगी. इससे पहले भी ज़रीना कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभा चुकी हैं.

वे शाहरुख़ खान की 'माय नेम इज़ खान' और ऋतिक रौशन की 'अग्निपथ' में भी दोनों के किरदारों की मां का रोल कर चुकी हैं. बता दें की राधे एक एक्शन फिल्म है जिसमे सलमान हमें एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ रणदीप हूडा और जैकी श्रॉफ भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रभु देवा.

'राधे: यौर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं. दबंग 3 का प्रमोशन और राधे की शूटिंग सलमान खान साथ - साथ ही करेंगे ताकि राधे को तय रिलीज़ डेट यानी अगले साल ईद पर रिलीज़ किया जा सके. सलमान जल्द ही हमें दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा, कीचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साई मंजरेकर के साथ नज़र आएँगे जी की 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load