Bollywood News


कूल एंड कुली: कुली नंबर 1 सेट से सारा ने शेयर की वरुण संग तस्वीर

कूल एंड कुली: कुली नंबर 1 सेट से सारा ने शेयर की वरुण संग तस्वीर
वरुण धवन ने कॉमेडी के डिपार्टमेंट में 'मैं तेरा हीरो 'और 'जुडवा 2' जैसी फिल्मों में अपना लोहा मनवाया है और अब जब यह बहुमुखी अभिनेता अपनी अगली कॉमेडी फिल्म 'कुली नंबर 1' में सारा अली खान जैसी चुलबुली अभिनेत्री के साथ आने के लिए तैयार हैं इनके फैन्स सातवें आसमान पर पहुँच गए हैं.

अब फैन्स के उत्साह को और बढाते हुए सारा अली खान ने कुछ देर पहले ही कुली नंबर 1 के सेट से वरुण धवन के साथ इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वरुण हमें उनके कुली अवतार में बैठे नज़र आ रहे हैं और सारा अली खान सफेद सलवार सूट में मनमोहक लग रही हैं, देखिये -



डेविड धवन द्वारा निर्देशित, कुली नंबर 1, 1995 में इसी नाम की बॉलीवुड फिल्म की आधिकारिक रीमेक है, जिसे डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था और फिल्म में मुख्य भूमिका में गोविंदा और करिश्मा कपूर नज़र आये थे.

इसके रीमेक में हमें वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में और परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, शिखा तलसानिया और साहिल वैद केभी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे. वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित, कुली नंबर 1, 1 मई, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load