Bollywood News


देखिये अक्षय कुमार के विडियो सॉन्ग 'फिलहाल' का पोस्टर

देखिये अक्षय कुमार के विडियो सॉन्ग 'फिलहाल' का पोस्टर
कुछ समय पहले खबर आई थी की बॉलीवुड के खिलाडी कुमार हमें जल्द ही अपने करियर के पहले विडियो सॉन्ग में नज़र आने वाले हैं जिसका टाइटल है 'फिलहाल' और इस गाने के विडियो में अक्षय के साथ कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन अक्षय के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी.

खुशखबरी ये है की अक्षय कुमार ने थोड़ी देर पहले ही इस गाने का पोस्टर फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिया है. पोस्टर में अक्षय और नुपूर रोमांटिक तरीके से एक दुसरे के सामने खड़े नज़र आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी जम रही है. देखिये -



बता दें की 'फिलहाल' अक्षय के करियर का पहला विडियो सॉन्ग होगा जिसे गाया और म्यूजिक दिया है पंजाबी गायक बी प्राक ने और लिखा व कम्पोज़ किया है लिरिसिस्ट जानी ने और जल्द ही हमें विडियो भी देखने को मिलेगा.

यह एक रोमांटिक गाना होगा जिसके डायरेक्टर हैं अरविंदर खेड़ा और प्रोड्यूस किया गया है अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ़ गुड फिल्म्स और अज़ीम दयानी द्वारा.

End of content

No more pages to load